चयन प्रक्रिया
देश भर में प्रतिभाशाली छात्रों के
व्यापक समूह में से योग्य अभ्यार्थी के चयन को सुरक्षित करने के
लिए एक देश व्यापी कठोर चयन प्रक्रिया का पालन किया जाता है। इस
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल है, जिनका पालन किया जाता है।
-
पूरे भारत में विभिन्न
केन्द्रों पर प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा।
-
पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट।
-
एक साक्षात्कार बोर्ड द्वारा
साक्षात्कार।
-
साक्षात्कार बोर्ड में
एनएसीआईएल, डीजीसीए, मनोवैज्ञानिक आदि प्रतिनिधियो और इग्रुआ
के परीक्षक से शामिल रहते है।
-
इग्रुआ में आरम्भ (पीपीएल) से
सीपीएल कोर्स करने के लिए, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा,
पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट और साक्षात्कार के बाद अभ्यार्थियो
द्वारा अर्जित अंको की समेकित योग्यता-सूची के अनुसार किया
जाता है।
-
कुल सीटों में से अनुसूचित
जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग
/आर्थिक कमजोर वर्ग मे आरक्षित
श्रेणियों के उम्मीदवारों की लिए भारत सरकार के दिशा
निर्देशों के अनुसार आरक्षण नीति का पालन किया जाता हैं।
लिखित परीक्षा का विवरण
कोर्स
|
पेपर |
विषय |
आरम्भ (पीपीएल) से सीपीएल कोर्स
|
2 घंटे की अवधि की वस्तुनिष्ट
परीक्षा निरधारित केंद्रो पर आयोजित की जाती है। |
सामान्य अंग्रेजी का पेपर, गणित,
भौतिकी और तर्कशास्त्र आदि बिषय पर (10 + 2) कक्षा के स्तर
के पाठयकृम पर आधारित रहेगी। |
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियो
को पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट(विमानचालक अभिरूची परीक्षा) तथा
साक्षात्कार में शामिल होना पडेगा। इन तीनो में सफल अभ्यार्थियो की
अर्जित अंको के आधार पर योग्यता सूची बनाई जाती है। योग्यता
सूची में भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार आरक्षित वर्ग के
उम्मीदवारों हेतु निर्धारित स्थानो के अनुसार उम्मीदवारों का चयन
कर, चयनित उम्मीदवारो को इग्रुआ के संसाधनों का प्रभावी उपयोग के
लिए, बैचों में शामिल होने के लिए निर्देश जारी किया जाता है
।
परीक्षा केन्द्र
इग्रुआ में प्रवेश हेतु लिखित
परीक्षा देश के सभी राज्यो और केंद्रियशासित प्रदेशो के विभिन्न
नगरो मे पर्याप्त उम्मीदवारों की उपलब्धता के अनुसार अखिल भारतीय
स्तर पर आयोजित किया जाता है।
पात्रता
आरम्भ (पीपीएल) से सीपीएल कोर्स
|
पाठ्यक्रम में शामिल होने के समय
उम्मीदवारों की न्युनतम आयु : 17 वर्ष |
शैक्षिक योग्यता :
10+ 12 या सम्कक्श गणित,
भौतिकी एवम्
अंग्रेजी
विषयो के साथ |
-
न्यूनतम
50% अंक
अंग्रेजी ,
गणित और भौतिकी
शास्त्र अलग अलग विषयों में
|
सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियो के लिये |
-
न्यूनतम 45% अंक
अंग्रेजी ,
गणित और भौतिकी
शास्त्र अलग अलग विषयों में
|
आरक्षित श्रेणी के अभ्यार्थियो के लिये |
|
चिकित्सीय पात्रता
सभी चयनित अभ्यर्थियो को इग्रुआ में
प्रवेश के समय डी0जी0सी0ए0 से अनुमोदित चिकित्सक से प्रथम श्रेणी
का चिकित्सीय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिससे उनका उडान
प्रशिक्षण शीघ्र शुरू किया जा सके। डी0जी0सी0ए0 से अनुमोदित
चिकित्सको की सूची उनकी वेबसाईट (http://164.100.60.133/medical/c1exam.pdf)
पर देखी जा सकती है।
बीएससी(विमानन) की उपलब्धता
इग्रुआ में चयनित उम्मीदवारों को
सीपीएल पाठ्यक्रम के उड्डयन विषयों पर निर्धारित पाठ्यक्रम पर
आधारित स्नातक डिग्री के लिए विकल्प चुन सकते हैं। इस कोर्स के
पूरा होने पर छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से
B.Sc (एविएशन) की स्नातक स्तरीय डिग्री प्राप्त होगी। इस कोर्स की
अवधि 03 वर्ष होगी।
|
|
|
|
|
|
क्विक लिंक्स |
 |
 |
|
|